--> होली पर निबंध | Holi Essay in Hindi – होली पर निबंध हिंदी में कैसे लिखें | News Portal Design, न्यूज़पोर्टल डिज़ाइन, न्यूज पोर्टल बनाने वाली कंपनी,website banane wale ka numbe

होली पर निबंध | Holi Essay in Hindi – होली पर निबंध हिंदी में कैसे लिखें

  होली पर निबंध | Holi Essay in Hindi – होली पर निबंध हिंदी में कैसे लिखें प्रस्तावना :- होली पर निबंध-होली का त्यौहार हिन्दू धर्म का वह मुख...

 

होली पर निबंध | Holi Essay in Hindi – होली पर निबंध हिंदी में कैसे लिखें

प्रस्तावना :- होली पर निबंध-होली का त्यौहार हिन्दू धर्म का वह मुख्य त्यौहार है जिसको प्रत्येक भारतीय नागरिक के द्वारा बड़ी उत्साह और उमंग के साथ बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष ”बसंत ऋतु के फाल्गुन मास में पूर्णिमा” को मनाया जाता है। होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है जिसे विभिन्न प्रकार के रंगों के साथ उमंग के साथ मनाया जाता है। हिन्दू धर्म का यहाँ बहुत प्रचीन पर्व है, होली के त्यौहार मनाने के पीछे भी एक धार्मिक कहानी का रहस्य छुपा हुआ है। यह कहानी राक्षस राजा हिरन कश्यप और उनके बेटे प्रहलाद के नाम से विख्यात है। राक्षस राजा हिरन कश्यप स्वयं को ईश्वर मानता था वह भगवान् विष्णु जी के प्रतिरोधी थे।

Holi Essay in Hindi -  होली पर निबंध हिंदी में कैसे लिखें

Holi Essay in Hindi – होली पर निबंध हिंदी में कैसे लिखें

हिरन कश्यप राक्षस राज का राजा होने के कारण राज्य के निवासियों के लिए यह आदेश था की संपूर्ण राज्य के निवासी भगवान के रूप में उसकी पूजा करें। सभी लोगों के द्वारा राक्षस राजा के भय के कारण उनकी पूजा की जाने लगी। परन्तु राजा का बेटा प्रह्लाद भगवान विष्णु जी के भक्त थे उन्होंने अपने पिता हिरण कश्यप की पूजा करने से इंकार कर दिया। जिस कारण प्रह्लाद के पिता हिरण कश्यप ने अपनी बहन होलिका के साथ अपने बेटे प्रह्लाद को मारने की योजना बनाई। होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त था। प्रह्लाद को मारने के लिए उसके पिता के द्वारा होलिका के साथ यह सडयंत्र रचा गया की प्रह्लाद को आग में होलिका की गोद में बैठना पढ़ेगा। परन्तु प्रहलाद भगवान् विष्णु के सच्चे भक्त होने से सुरक्षित रहे और होलिका आग में दहन हो गयी।

उसी दिन से प्रत्येक भारतीय एवं अन्य धर्मों के लोगो के द्वारा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ यह त्यौहार मनाया जाता है। इस वर्ष 2023 की होली को मार्च में 07-08 को मनाया जायेगा। होली का त्यौहार पिचकारियों और रंगों के रूप में बड़े धूमधाम से मनाये जाने वाले त्योहारों में से एक त्यौहार है। प्रत्येक गली मोहल्ले में रहने वाले लोगो के द्वारा इस दिन विभिन्न प्रकार के नाच गानों एवं तरह-तरह के पकवानों के साथ इस त्यौहार को सेलेब्रेट किया जाता है। सभी लोग होली के त्यौहार के दिन एक दूसरे के घर जाकर और गले मिलकर रंगों के साथ एक दूसरे को होली की बधाई देते है। यह त्यौहार अमीर गरीब के विभेदन को भुलाकर एक उत्साह और उमंग के रूप में मनाया जाता है।

यहाँ भी देखें >>> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतेंnewgifnvs

दशहरा पर निबंध (Essay on Dussehra in Hindi)

होली पर निबंध (400 शब्द)



होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का एक त्यौहार है जिसके आधार पर यह पर्व उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाता है,यह एक रंग बिरंगे रंगो का त्यौहार है। प्यार भरे रंगो से विभूषित यह त्यौहार धर्म समुदाय जाति के मेलभाव को खोलकर भ्रातृत्वा का आख्या देता है। सभी लोगो के द्वारा इस शुभ अवसर पर अपने पुराने गीले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को ख़ुशी से गले लगाया जाता है। और रंग बिरंगे रंगो से एक दूसरे पर गुलाल लगाया जाता है। यह भारतीय समाज के एक खुशियों का त्यौहार है जो सभी लोगो के द्वारा बड़ी मस्ती एवं ख़ुशी के साथ मनाया जाता है। विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन एवं पकवानों के साथ होली के त्योहार को उत्साह उमंग के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। होली के त्यौहार के दिन लोगो के द्वारा सफ़ेद रंग की पोशाक को पहना जाता है जिसके बाद सभी लोग मिलकर इस त्यौहार को ख़ुशी के साथ मनाते है।

होली के त्यौहार को भारत के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग रूप में मनाया जाता है सभी लोगो के द्वारा इस दिन के शुभ अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यकर्मों का आयोजन किया जाता है, होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो सभी लोगो के द्वारा अपने घर गली मोहल्ले के प्रत्येक चौराहे पर होलिका को जलाया जाता है। होलिका के दहन के बाद ही होली के त्यौहार को बड़े उत्साह और ख़ुशी के रूप में सभी लोगो के साथ मिलकर मनाया जाता है। होली के त्यौहार में सभी लोगो के द्वारा गुजिया पापड़ हलवा और अन्य प्रकार के व्यंजनों को बनाया जाता है। यह एक आनंदमयी त्योहारों में से एक त्यौहार है। जिसमें सभी लोगो के द्वारा होली के कुछ दिन पहले से तरह तरह पापड़ एवं मिठाई आदि चीजे बनायीं जाती है ,होली खुशियों के त्यौहार में से एक प्रमुख त्यौहार है जो प्रत्येक वर्ष हर्ष एवं उल्लास के साथ भारत एवं अन्य देशों में भी मनाया जाता है।

रंगो का त्यौहार है होली

खुशियों की बौछार है होली

लाल गुलाबी पीले देखो

रंग सभी रंगीले देखो

पिचकारी भर भर ले आते

एक दूजे पर सभी चलाते

होली पर अब ऐसा हाल

हर चेहरे पर आज गुलाल

आओ यारों इसी बहाने

दुश्मन को भी चलो मनाने

फूलों की खुशबु की बहार के साथ बसंत ऋतु की उपस्थिति में यह त्यौहार अपनी महक के साथ प्रकृति में समोहित हो जाता है। उत्साह से भरा यह त्यौहार सभी नागरिकों के जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम समीपता को निकट लाती है। सभी लोगो के द्वारा यह त्यौहार बिना किसी भेदभाव के मिल जुलकर खुशियों के साथ मनाया जाता है ,सभी लोग गुलाल की खुशबु के साथ इस त्यौहार को बड़े प्यार के साथ एक दूसरे को रंग लगाया जाता है। बरसाना ,वृन्दावन, मथुरा ,ब्रज और काशी की होली का संपूर्ण विश्व में एक अलग ही स्वरूप है ,यहाँ के लोग अपने अपने रीती-रिवाजों के अनुसार होली के त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाते है।

Essay on Raksha Bandhan in Hindi – रक्षाबंधन पर निबंध

Holi Essay in Hindi (200 शब्द )

होली के त्यौहार को अलग-अलग रूप में मनाया जाता है कुछ लोगो का कहना है की होली के त्यौहार को कृष्ण और राधा के प्रेम के रूप में मनाया जाता है। लेकिन कई लोग इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाते है। सभी लोगो के द्वारा अपनी दुःख और परेशानी को भूलकर इस दिन को आनंदित होकर व्यतीत किया जाता है। होली के त्यौहार के दिन परिवार के सदस्य एवं अन्य आस पड़ोस के लोगो के द्वारा बड़े प्यार के साथ यह त्यौहार को मनाया जाता है। यह त्यौहार प्रत्येक मनुष्य के जीवन में एक नई उमंग को उजागर करती है। होली के एक दिन पहले सभी लोगो के द्वारा होलिका दहन करने के लिए विभिन्न प्रकार की लकड़ियों को इकठ्ठा किया जाता है और लकड़ियों को जला कर होलिका का दहन किया जाता है होलिका दहन होने के पश्चात होली को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

होली के दिन सभी लोगो के चेहरे रंग बिरंगे दिखाई देते है है ऐसा लगता है जैसे संपूर्ण संसार को रंगो से भर दिया गया हो। होली का पर्व कई बार जाति समुदाय और आपसी लड़ाई झगड़े जैसे विवाद की भावनाओं को खत्म करने में भी सिद्ध हुआ है यह एक भारतीय समुदाय का महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक त्यौहार है। जो लोग जीवनाधार के लिए अपने घरों परिजनों से दूर रहते है उन सभी लोगो के लिए यह त्यौहार एक विशेष मौका प्रदान करता है की वह ऐसे विशेष मौके पर अपने परिवार के साथ होली के उत्साह का दोगुना आनंद प्राप्त कर सके। होली का त्यौहार सभी नागरिकों को एकरूपता एकात्मक ,एकरसता का ज्ञान पढ़ाता है।

नवरात्रि पर निबंध (Essay on Navratri in Hindi)

होली पर निबंध (10 लाइन ) होली पर निबंध हिंदी में

होली का त्यौहार हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है जिसको बड़ी उत्साह और उमंग के साथ प्रत्येक भारतीय नागरिक के द्वारा मनाया जाता है।

होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है विभिन्न प्रकार के व्यंजनों एवं पकवानों के साथ इस त्यौहार को मनाया जाता है।

यह त्यौहार प्राचीन काल में आधारित राक्षस राजा हिरण कश्यप और उसके बेटे प्रह्लाद और होलिका के नाम पर मशहूर एक पौराणिक कथा है।

होली का त्यौहार सभी नागरिकों के द्वारा बड़े हर्षो उल्लास के साथ बिना किसी भेदभाव के यह त्यौहार मनाया जाता है।

हिंदू धर्म के साथ साथ अन्य धर्मों के लोगो के द्वारा भी यह त्यौहार बड़ी खुशी के साथ मनाया जाता है।

प्रत्येक वर्ष यह त्यौहार बसंत ऋतु के आगमन पर फाल्गुन मास के मार्च के माह में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

देश के अलग-अलग जिलों में यह त्यौहार अलग-अलग रूप में मनाया जाता है।

होली के त्यौहार को 2 दिन के रूप में मनाया जाता है पहले दिन रात को लोगो के द्वारा होलिका दहन की जाती है जिसके बाद अगले दिन होली को रंग बिरंगे रंगो के साथ एक दूसरे के गले मिलकर ख़ुशी के साथ मनाया जाता है।

प्रह्लाद के भगवान श्री विष्णु जी की भक्ति में विलीन होना और उनके प्रति एक सच्चे भक्त के रूप में होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का एक त्यौहार है।

यह त्यौहार भारत देश के साथ-साथ अन्य देशों में रहने वाले विभिन्न धर्मों के लोगो के द्वारा भी मनाया जाता है।

दिवाली पर निबंध (Diwali Essay in Hindi) – दीपावली पर निबंध हिंदी में

होली पर निबंध ,होली के त्यौहार से जुड़े प्रश्न /उत्तर

होली के त्यौहार को क्यों मनाया जाता है ?

होली के त्यौहार को हिंदू धर्म एवं अन्य धर्म के लोगो के द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार प्रेम और सद्भावना के रूप में जाने जान वाले त्योहारों में से एक त्यौहार है, यह त्यौहार पौराणिक कथाओं के आधार पर भगवान विष्णु जी के सच्चे भक्त के रूप में प्रह्लाद के नाम से मशहूर है।

होली का त्यौहार हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है ?

हिंदू पंचांग के अनुसार होली का त्यौहार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के मार्च माह में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

क्या होली के त्यौहार को भारत के अलग-अलग क्षेत्र में विभिन्न रूप में मनाया जाता है ?

हाँ यह त्यौहार भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में सभी लोगों द्वारा अपने-अपने रीती रिवाजों के अनुसार होली को विभिन्न रूप में मनाया जाता है।

होली का त्यौहार कौन से धर्म के लोगो द्वारा मनाया जाता है ?

भारत में हिन्दू धर्म के लोगो के द्वारा होली का त्यौहार बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है।

होली पर निबंध हिंदी में कैसे लिखें ?

हमारे इस लेख में होली के बारे में संक्षिप्त रूप से सभी तथ्यों को स्पष्ट किया गया है। इस लेख में दी गयी जानकारी के अनुसार आप होली पर निबंध लिख सकते है।

होली के त्यौहार को अन्य किस नामों से जाना जाता है ?

लोगों के द्वारा इस त्यौहार को अलग-अलग नाम दिए गए है कोई इसे रंग पंचमी के नाम से तो कोई बसंत उत्सव रंगो के त्यौहार के नाम से पुकारते है।

होलिका कौन थी ?



होलिका हिरणकश्यप की बहन थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार होली के दिन होलिका का दहन किया जाता है।

रंगों के त्यौहार में लगने वाले गुलाल को और किस नाम से जाना जाता है ?

होली भारतीय नागरिक हिन्दू धर्म के नागरिकों का एक प्रशिद्ध त्यौहार है जिसमें लगने वाले गुलाल को अबीर के नाम से भी जाना जाता है ?

होली के रंग बनाने के लिए कौन सा वृक्ष मददगार होता है ?

पांगरा, पलाश, और गुलमोहर का वृक्ष होली का रंग बनाने के लिए मददगार होता है।

2023 में होली किस दिन मनाई जाएगी ?

2023 में होली 8 मार्च को मनाई जाएगी।


Name

Adsense Aproved,29,Blogger Templats,19,Blogging,20,Free Website Kaise Banay,29,Government Jobs,17,indian-army-ssc-ncc-apply-form-online,12,New Demo,9,News Portal,13,Online Paise Kaise Kamaye,29,Purane Sikke Kharidane Wale Ka Number,5,RRC Railway,3,Sarkari Scheme,9,Website 100 Demo,3,Website Design,8,
ltr
item
News Portal Design, न्यूज़पोर्टल डिज़ाइन, न्यूज पोर्टल बनाने वाली कंपनी,website banane wale ka numbe: होली पर निबंध | Holi Essay in Hindi – होली पर निबंध हिंदी में कैसे लिखें
होली पर निबंध | Holi Essay in Hindi – होली पर निबंध हिंदी में कैसे लिखें
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjGBcnWVvv9Xb4XmH6Hx8caxej-A8qSw8KuI0tYnJ9-rw0WNMXcJUAtdJTGBxKuSH_22KFCFzW9xjfdNjJzrgJRTjjkrrzASsDZVmpkG5CDDqG5gSdAb4Pfrd-DTmDTaGHgnbDOeAf3BWJz42DWt8LXOkZ67iqS5mf8CO3QRMJEQNUn9lwY9Wow8oiv/s16000/holika-dahan-significance.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjGBcnWVvv9Xb4XmH6Hx8caxej-A8qSw8KuI0tYnJ9-rw0WNMXcJUAtdJTGBxKuSH_22KFCFzW9xjfdNjJzrgJRTjjkrrzASsDZVmpkG5CDDqG5gSdAb4Pfrd-DTmDTaGHgnbDOeAf3BWJz42DWt8LXOkZ67iqS5mf8CO3QRMJEQNUn9lwY9Wow8oiv/s72-c/holika-dahan-significance.jpg
News Portal Design, न्यूज़पोर्टल डिज़ाइन, न्यूज पोर्टल बनाने वाली कंपनी,website banane wale ka numbe
https://www.riyawebtechnology.xyz/2023/03/holi-essay-in-hindi.html
https://www.riyawebtechnology.xyz/
https://www.riyawebtechnology.xyz/
https://www.riyawebtechnology.xyz/2023/03/holi-essay-in-hindi.html
true
4294015479138768216
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content
close